पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग:सेकेंड फेज में मगरहाट-डायमंड हार्बर सीट पर हिंसा और EVM से छेड़छाड़ हुई थी

Spread the love

चुनाव आयोग के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल में आज 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है। 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। चुनाव आयोग ने इन बूथों पर हुए मतदान को अमान्य करते हुए शुक्रवार को दोबारा मतदान की घोषणा की थी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी दोनों फेज की वोटिंग और आज की रीपोलिंग के बाद वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इधर, BJP ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि दोनों सीटों के कुछ और बूथों पर वोटिंग होनी चाहिए थी। हालांकि, TMC ने दोबारा वोटिंग के लिए BJP को ही दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि BJP बंगाल को बदनाम करना चाहती है। इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार को TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम का वीडियो दिखाकर BJP पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। देर रात तक दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता हंगामा, प्रदर्शन करते रहे। ममता और सुवेंदु ने कुछ घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में भी बिताए थे। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…