वृंदावन में बना महेंद्रगढ़ जिले का पहला आश्रम:नारनौल की संस्था ने कराया निर्माण, श्री गुरु कृपा धाम रखा नाम

Spread the love

वृंदावन धाम में नारनौल की सामाजिक-धार्मिक संस्था श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान के सहयोग से ‘श्री गुरु कृपा धाम’ आश्रम का उद्घाटन किया गया। यह महेंद्रगढ़ जिले का वृंदावन में पहला आश्रम है, जिसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आश्रम का उद्घाटन आचार्य बजरंग शास्त्री के सानिध्य में उनकी माता लीलावती देवी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर वृंदावन सहित देशभर से आए संत-महापुरुषों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सुंदरकांड पाठ से शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद संतों ने अपने आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। आचार्य बजरंग शास्त्री और संस्था पदाधिकारियों द्वारा संतों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। आश्रम में 11 एसी कमरे संस्था के प्रधान महेंद्र नूनिवाला ने बताया कि आश्रम में 11 एयर कंडीशन कमरे, शौचालय सहित एक विशाल सत्संग हॉल का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भोजन, चाय-पानी की व्यवस्था भी रहेगी। ठहरने के लिए पहले से ही सूचना देना आवश्यक होगा। अनेक लोग रहे संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से नारनौलवासियों की इच्छा थी कि वृंदावन में उनका अपना आश्रम हो, जो अब साकार हो गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नेत्रपाल (भागवत शिक्षक), आचार्य रोहित रिछारिया (बागेश्वर धाम), महंत गुरुप्रसाद (पचोखरा धाम), आचार्य अनमोल कृष्ण (वृंदावन), विष्णुकांत शास्त्री, सुनील कृष्ण शास्त्री, शिव कुमार शास्त्री, बद्रीश, चंद्रमोहन शास्त्री और राघवदास शास्त्री सहित अनेक संत शामिल हुए।