फरीदाबाद के गांव मोहला के खेतों में नहर किनारे एक 45 साल की महिला की लाश नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की साड़ी और मंगलसूत्र भी लाश से दूर पड़ा हुआ था। महिला के परिजनों ने बताया कि अनीता देवी (45) अपने परिवार के साथ गांव कबूलपुर में रहती थी। वह 15 अप्रैल को घर से बिजली का बिल भरने के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नही पहुंची। परजिनों ने सेक्टर 58 थाना में महिला के लापता होने की शिकायत भी दी हुई थी। बेटे ने पहचानी मां की साड़ी परिजनों के मुताबिक वो महिला की लगातार तलाश कर रहे थे। गांव मोहला के जंगल में एक पानी के नाले के साथ जब वह तलाश करते हुए पहुंचे तो उन्होंने वहां पर एक साड़ी को पड़े हुए देखा। जिसके बाद महिला के बेटे ने अपनी मां अनीता देवी की साड़ी को पहचान लिया। जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश किया तो उनको महिला की लाश बिना साड़ी के मिली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची परिजनों के द्वारा अनीता की लाश मिलने की सूचना सेक्टर 58 थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम के द्वारा मौके से सैंपल भी लिए गए है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद में नहर किनारे खेतों में मिला महिला का शव:नग्न हालात में था, बेटे ने पहचानी मां की साड़ी; 15 अप्रैल को हुई थी लापता
