आप सरकारी अफसर बनना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। तो आपके लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ है। सभी 75 जिलों में आवेदन शुरू हो चुके हैं। 1 से 15 जुलाई के बीच क्लासेज शुरू होंगी, जो 30 अप्रैल, 2027 तक चलेंगी। इस योजना में UPSC, PCS, NDA, NEET, JEE समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दी जाती है। सिलेक्शन 2 तरीकों से होता है। पहला- डायरेक्ट एडमिशन। दूसरा- मेरिट, इंटरव्यू या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर। यानी अगर किसी सेंटर पर 50 सीटें हैं और 35 छात्रों ने आवेदन किया है। तो सभी का डायरेक्ट सिलेक्शन हो सकता है। वहीं, सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर मेरिट, इंटरव्यू या एंट्रेंस टेस्ट कराया जाता है। इसका फैसला उस जिले के समाज कल्याण अधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी (CDO) करते हैं। इस योजना के लिए आवेदन का पूरा प्रॉसेस क्या है? डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या चाहिएं? इस रिपोर्ट में जानिए… दो तरह से अप्लाई कैसे करें… ऑनलाइन- ऑफलाइन- ये डॉक्यूमेंट चाहिएं… फ्री कोचिंग के साथ हॉस्टल-मेस की भी सुविधा अगर SC, ST या OBC कैटेगरी का स्टूडेंट IAS/PCS की तैयारी करना चाहता है, तो उसे फ्री कोचिंग के अलावा हॉस्टल और मेस की सुविधा भी मिल सकती है। इसके लिए उसे एक एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। यह सभी 18 मंडल में होता है। एग्जाम में ग्रेजुएशन लेवल के सवाल पूछे जाते हैं। योजना की 5 बड़ी खासियत फ्री स्टडी मटेरियल : सिलेक्टेड छात्रों को फ्री किताबें, डिजिटल कंटेंट और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। ऑफिसर गाइडेंस : समय-समय पर जिले में तैनात IAS, IPS और PCS अधिकारी खुद क्लास लेते हैं। छात्रों को सफलता के टिप्स देते हैं। वर्चुअल और फिजिकल क्लास : मंडल और जिला स्तर पर इसके तहत ऑफलाइन क्लास चलती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के यूट्यूब चैनल और पोर्टल पर रिकॉर्डेड लेक्चर्स भी अवेलेबल रहते हैं। डाउट क्लियरिंग सेशंस : स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल काउंसलिंग और QA सेशन होते हैं। टैबलेट/स्मार्टफोन : योजना के तहत रेगुलर पढ़ने वाले कई ब्रिलियंट स्टूडेंट को सरकार की तरफ से टैबलेट या स्मार्टफोन भी दिया जाता है। 2021 में शुरू हुई थी योजना यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ 16 फरवरी, 2021 से लागू है। अभी ये प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलाई जा रही है। लेकिन, भविष्य में इसे तहसील और ब्लाक लेवल पर चलाए जाने का भी प्लान है। सरकार इस पर लगातार काम कर रही है। प्रमुख शहरों के मुख्य सेंटर्स की लिस्ट नीचे देखिए- —————————- भर्तियों की ये खबर भी पढ़िए- योगी सरकार 4 महीने में 38 हजार नौकरी देगी:10 हजार नई भर्ती की भी तैयारी; चुनाव से पहले युवाओं को साधने की तैयारी यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को साधने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के जरिए अलग-अलग विभागों में 38 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करके राजनीतिक माहौल बनाने की तैयारी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… ——————- 20 हजार शिक्षक-अनुदेशकों की भर्ती होगी- योगी का ऐलान:लखनऊ में CM ने 24 हजार अनुदेशकों को बढ़ी सैलरी का चेक दिया सीएम योगी ने शहरी स्कूलों में 20 हजार नए शिक्षक और अनुदेशकों की भर्ती का ऐलान किया। कहा, 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती के लिए डिमांड की जा चुकी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
यूपी में IAS-PCS, NEET की फ्री कोचिंग करें:75 जिलों में कहां-कहां सेंटर, लिस्ट देखें; आवेदन करने का पूरा प्रॉसेस
