दुष्यंत-दिग्विजय और 4 गनमैन को SIT का नोटिस:CIA इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों ने बयान दर्ज कराए; जजपा बोली- पहले FIR कॉपी, तब सोचेंगे

Spread the love

हरियाणा के हिसार में सब्जी मंडी पुल पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद के मामले में SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कंवलजीत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है। हालांकि, CIA इंचार्ज पवन कुमार सहित 6 पुलिसकर्मी अपने बयान दे चुके हैं। दूसरे पक्ष से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और उनके 4 गनमैन को भी नोटिस जारी किया गया है। मगर, अभी तक ये सभी बयान देने नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में जजपा प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई का कहना है कि पुलिस ने अभी तक शिकायत कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई है, उसे देखने के बाद ही जवाब दिया जा सकता है। वहीं, एसआईटी इंचार्ज कंवलजीत ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंचे थे गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए विवाद के बाद 17 अप्रैल 2026 को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंचे थे। यहां उनकी पुलिस कर्मियों से काफी बहस हुई थी। इसके बाद पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार की गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। पवन कुमार ने उन पर वैपन तान दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, पवन कुमार ने बताया था कि उन्होंने सही ड्राइविंग करने के बारे में दुष्यंत चौटाला के ड्राइवर को बोला था। उन्होंने किसी तरह का वैपन नहीं दिखाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी इसके बाद दुष्यंत चौटाला पक्ष की ओर से अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई। शिकायत में उन्होंने सीआईए इंचार्ज पवन कुमार, कांस्टेबल अनिल, राजकुमार भोला, हवलदार बिजेंद्र ईएसआई सुभाष और सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत पर आरोप लगाए गए कि उनको कुचलने का प्रयास किया गया और वैपन दिखाकर डराया धमकाया गया। इसके बाद सीआईए इंचार्ज की ओर से एसपी ऑफिस में शिकायत दी गई, जिसमें दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला के काफिले की एस्कॉर्ट द्वारा रफ ड्राइविंग करने और सह पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप लगाए गए। इसके बाद पूरे मामले में जांच के लिए डीएसपी कंवलजीत के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई थी। दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज में हुए विवाद की 2 तस्वीरें… एसआईटी इंचार्ज ने बताया पूरा घटनाक्रम… 16 अप्रैल को GJU में प्रदर्शन किया : DSP कमलजीत ने बताया कि 16 अप्रैल को जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में VC ऑफिस पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस और प्रशासन द्वारा समझाने के बावजूद प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ अभद्र व्यवहार किया। गिरफ्तारी देने जा रहे थे दुष्यंत-दिग्विजय : DSP ने आगे बताया कि यूनिवर्सिटी के प्रोटेक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर सिटी थाना में दिग्विजय समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। 17 अप्रैल को इनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। 17 अप्रैल को ही सूचना मिली कि दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला अपने समर्थकों के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंच रहे हैं। CIA टीम सुरक्षा के मद्देनजर सिविल ड्रेस में पहले ही रवाना हो गई। पायलट गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश : DSP ने आरोप लगाया कि दुष्यंत चौटाला के काफिले में शामिल एक निजी पायलट द्वारा गाड़ी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। पायलट गाड़ी के ड्राइवर ने कई बार पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। साथ ही टक्कर मारने की भी कोशिश की। सब्जी मंडी पुल के पास CIA इंचार्ज ने गाड़ी रोककर ड्राइवर को चेतावनी दी। इसी दौरान दिग्विजय चौटाला ने एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। निजी पायलट रखने का प्रावधान नहीं : DSP कमलजीत ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को “वाई प्लस” सिक्योरिटी मिली हुई है, जिसमें निजी पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है। वह प्राइवेट गाड़ी को पायलट गाड़ी के तौर पर यूज कर रहे थे। यह वाई प्लस के नियमों की अवहेलना है। पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। निष्पक्ष जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। मैं इसका इंचार्ज हूं। हिसार पुलिस की ओर से दर्ज FIR की कॉपी पढ़िए… जानिए पुलिस एफआईआर में क्या कहा गया… जबरन यूनिवर्सिटी में दाखिल हुए : यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को करीब दोपहर 12:15 बजे इनसो (INSO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, हरिंदर बेनीवाल, आशीष कुंडू, रोहित सोनी, हरिकेश ढांडा, जितेंद्र श्योराण और अज्जू घणघस ने कई अज्ञात साथियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में जबरन प्रवेश किया। उनका प्रवेश अनधिकृत था। इनका उद्देश्य शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण को बाधित करना था। वीसी कार्यालय में हिंसा: यह समूह कुलपति (VC) कार्यालय तक गया, जहां उन्होंने आक्रामक हुड़दंगबाजी की। उन्होंने जानबूझकर दंगे जैसी स्थिति पैदा की, जिससे कर्मचारियों और छात्रों में दहशत फैल गई। संपत्ति को नुकसान: कुलपति कार्यालय में लगे कैमरे में यह पूरा मामला कैद है। सुरक्षाकर्मियों ने भी इन्हें कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार को तोड़ने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए देखा। उनकी हरकतों से विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान हुआ। कानून की अवहेलना: विश्वविद्यालय ने 14 अप्रैल 2026 और 11 अप्रैल 2026 को ऐसी किसी भी सभा के लिए पहले ही औपचारिक मनाही जारी कर दी थी, फिर भी इन व्यक्तियों ने जानबूझकर कानून और परिसर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। लोक सेवकों को रोकना और घुसपैठ: हुड़दंगियों ने न केवल लोक सेवकों यानी पुलिस को रोका, बल्कि पुलिसकर्मियों को धक्का देकर पूरी तरह से हंगामा भी खड़ा किया। इसके अलावा उन्होंने दिन-दहाड़े विश्वविद्यालय के भीतर घुसपैठ की। विश्वविद्यालय सुरक्षा कार्यालय जांच में सहायता के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के विवरण प्रदान करेगा। जानिए कौन हैं सीआईए इंचार्ज पवन कुमार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का हिसार में काफिला रोकने वाले CIA इंचार्ज पवन सिंहमार की गिनती हरियाणा के जाबाज पुलिस इंस्पेक्टरों में होती है। पवन सिंहमार मूल रूप से रोहतक में महम स्थित गांव खेड़ी के रहने वाले हैं। उनके पिता राजबीर सिंह पेशे से किसान हैं। पवन को बचपन से ही बॉक्सिंग खेलने का सपना था। उन्होंने बॉक्सिंग में नेशनल लेवल तक खेलकर सिल्वर मेडल तक जीता है। हिसार के गांव खरक पूनिया में उनकी ससुराल है। इंस्पेक्टर पवन को हरियाणा पुलिस में अब तक 39 अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसमें करीब 27 अवॉर्ड आईजी या इससे ऊपर की रैंक के अफसरों से मिले हैं, जबकि 12 अवॉर्ड एसपी लेवल तक मिले हैं। इंस्पेक्टर पवन ने हरियाणा में नशे पर लगाम लगाने के लिए कई काम ड्यूटी के दौरान किए हैं। ———————————————- इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- हिसार में CIA इंचार्ज के ससुर ने JJP छोड़ी:बोले- ताउम्र चौटाला परिवार के साथ रहा, दामाद इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं दुष्यंत चौटाला का दावा- उनके पास पुलिस की 8 क्लिप:एक VIDEO में अफसर माफी मांग रहे, जल्द जारी करेंगे; 2 DGP से हो चुका विवाद दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की