गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने पर श्री संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने उत्पादन तेज कर दिया है। 2520 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट से वर्तमान में 1860 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। निर्बाध आपूर्ति के लिए इंदिरा सागर जलाशय के हनुवंतिया क्षेत्र में दो इंटेकवेल और तीन पंप लगाए गए हैं। चारों इकाइयों के संचालन में प्रतिदिन लगभग 2 लाख घन मीटर पानी का उपयोग हो रहा है। मुख्य अभियंता जेसी जुनवाल के अनुसार, मांग के अनुरूप उत्पादन जारी है।
Related Posts
मप्रः लोक निर्माण विभाग में गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
योजनाओं में कितना पैसा बांटा, बताएगी सरकार:फाइनेंस ने विभागों से मांगे बजट भाषण के प्रस्ताव, अतिक्रमण हटाने, शहर झुग्गीमुक्त करने का ब्यौरा देंगे
