यूपी में दरोगा भर्ती- 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। 12,333 अभ्यर्थी पास हुए हैं। यह संख्या पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना है। इसमें समान कटऑफ पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 369.87854 और अनुसूचित जन जाति का कट ऑफ 334.65475 गया है। महिला बटालियन के लिए महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पीसी) के खाली पदों के सापेक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक 266.40593 और भूतपूर्व सैनिक वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ 223.48777 है।
चयनित अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने दरोगा के 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई गई थी। ऑनलाइन आवेदन अगस्त-सितंबर 2025 में मांगे गए थे। रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करिए… कब होगी DV/PST परीक्षा?
दस्तावेजों का सत्यापन और फिजिकल टेस्ट मई के तीसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा जून 2026 होगी। भर्ती बोर्ड ने कहा है कि जगह, तारीख और समय की पूरी जानकारी जल्द वेबसाइट पर साझा कर दी जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे। अभ्यर्थियों के रिजल्ट में चार में से कोई एक स्टेटस दिखेगा Congratulations! You are short listed for DV/PST – आपने कटऑफ या उससे अधिक नंबर हासिल किए हैं। आप DV/PST में शामिल होने के लिए योग्य हैं।
Sorry! You are not short listed for DV/PST – कट-ऑफ से कम अंक होने के कारण DV/PST के लिए योग्य नहीं हैं।
Sorry! You have not qualified in written test – न्यूनतम प्रत्येक विषय/सेशन में (35%) और कुल (50%) अंक प्राप्त न करने के कारण योग्य नहीं।
You were absent in written test – लिखित परीक्षा में गैर हाजिर थे। सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? एग्जाम पैटर्न क्या था? खबर अपडेट की जा रही है…
यूपी में दरोगा भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी:फाइनल आंसर KEY भी दी; 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पास
