मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- महिला आरक्षण का विरोध करेंगे तो कीमत चुकाएंगे; शाह का दावा- अखिलेश 2027 में भी हारेंगे, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए

Spread the love

नमस्कार, संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संशोधन बिलों पर बहस देखने को मिली। उधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा कि चुनाव के दौरान भाजपा बम धमाके कराएगी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान के आपस में टकराने की खबर भी बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. शाह बोले- परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को कोई नुकसान नहीं, 129 सीटें बढ़कर 195 हो जाएंगी संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संशोधन बिलों पर सरकार और विपक्ष के बीच बहस हुई। केंद्र ने कहा कि परिसीमन से किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि इन बिलों से साउथ के राज्यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। शाह ने कहा; –
लोकसभा की कुल 543 सीटों में दक्षिण राज्यों की 129 सीटें हैं। परिसीमन के बाद यह बढ़कर 195 हो जाएंगी। तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी। आंध्र प्रदेश की 25 से 38 और तेलंगाना की 17 से बढ़कर 26 सीटें हो जाएंगी। PM मोदी ने भी गारंटी दी: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा। राज्यों के अनुपात में कोई बदलाव नहीं होगा। ये मेरी गारंटी है।’ साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि जो आज इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। महिलाओं के अधिकारों का जिसने भी विरोध किया उसे माफी नहीं मिली है। बिल पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं पढ़ें पूरी खबर… 2. अखिलेश बोले- आपकी वो सास-बहू वाली हार गई, अमित शाह का तंज- आप 2027 में भी नहीं जीतेंगे लोकसभा में गुरुवार को महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल पेश किए गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है। मैं जानना चाहता हूं कि मुस्लिम महिलाओं के लिए क्या है? ये सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण के लिए है। शाह बोले- सपा मुस्लिम महिलाओं को सारी टिकट दे दे: अमित शाह ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा, सपा पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें आपत्ति नहीं। महिला आरक्षण बिल 2029 में लागू होगा। अखिलेश को डरने की जरूरत नहीं। क्योंकि, 2027 में भी वो जीतकर नहीं आने वाले हैं। मोदी बोले- अखिलेश हमारे मित्र: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीएम मोदी से कहा- आप भी पिछड़ी जाति से हैं। पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। ये पूरा देश देख रहा है। मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी, मैं आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। ये सुनकर अखिलेश यादव हंस पड़े। उन्होंने हाथ जोड़कर मोदी का अभिवादन भी किया। पढ़ें पूरी खबर… 3. ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की, जिसके बाद यह सहमति बनी। दरअसल, वॉशिंगटन में इजराइल-लेबनान के बीच 34 साल बाद पहली बार सीधी बातचीत हुई थी, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे। अमेरिका ने ईरान को फिर चेतावनी दी: रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अगर अमेरिका ने पीस डील नहीं मानी, तो जंग फिर से शुरू हो सकती है। हमारी सेना तैयार है। राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार है। वहीं, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों से निकलने की कोशिश कर रहे 13 जहाजों को वापस लौटा दिया है। दरअसल, अमेरिकी सेना ने ईरान के समुद्री इलाके में नाकाबंदी कर रखी है। पढ़ें पूरी खबर… 4. 2 रसगुल्ले खाने पर बच्चे को डीजल से जलाया, बस्ती में नानी के साथ शादी में पहुंचा था बस्ती में 2 रसगुल्ले खा लेने से नाराज कैटरिंग ठेकेदार ने 11 साल के बच्चे को डीजल से जला दिया। बच्चे की चीख सुनकर लोग दौड़े और आग बुझाई। लेकिन तब तक वह चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था। घटना बुधवार शाम छावनी क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव की है। नानी के साथ शादी में पहुंचा था बच्चा: पीड़ित चमन अपनी नानी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था। बच्चे को गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामा की शिकायत पर पुलिस आरोपी कैटरिंग ठेकेदार की तलाश कर रही है। अमर उर्फ चमन मूलरूप से गोंडा में नवाबगंज के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है। वह कक्षा- 2 का छात्र है। रात 8 बजे जब शादी में खाने की व्यवस्था चल रही थी, तभी चमन कई बच्चों के साथ खेलते हुए हलवाइयों की तरफ चला गया। उसने वहां दो रसगुल्ले निकालकर खा लिए थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. ममता का दावा- भाजपा चुनाव में बम धमाके कराएगी, फिर TMC के लोगों को गिरफ्तार करवाएगी पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी चुनाव में बम लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले धमाका करवाएगी, फिर NIA से जांच के नाम पर TMC के लोगों को गिरफ्तार करवाएगी। इसके लिए बाहरी लोगों को लाया जाएगा। CM ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। एक्टर विजय की पार्टी का मेनिफेस्टो जारी: तमिलनाडु चुनाव के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के चीफ एक्टर विजय ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए शादी के समय 8 ग्राम सोना देने का वादा किया। साथ ही साल में 6 फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान भी किया। पढ़ें पूरी खबर… 6. दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए। अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया। हादसे में स्पाइसजेट के राइट विंग का हिस्सा अकासा के पिछले हिस्से में घुस गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया, किसी को चोट नहीं आई। दोनों प्लेन अभी इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे: घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही खड़े कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… डायनासोर के फॉसिल से बना ₹5 करोड़ का हैंडबैग टायरानोसॉरस रेक्स नाम के डायनासोर के फॉसिल से 5 करोड़ का हैंडबैग बना है। T-rex के फॉसिल से तैयार यह बैग वैज्ञानिकों और डिजाइनर्स ने मिलकर बनाया है, जिसकी अब नीलामी होने वाली है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…