Rishikesh Monsoon : उत्तराखंड में मानसून देने वाला है. मानसून में ऋषिकेश जितना खूबसूरत दिखाई देता है, उतना मुसीबत लेकर आता है. बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं. जगह-जगह जलभराव आम हो जाता है. पुराने इलाकों और निचले हिस्सों में रहने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कते झेलनी पड़ती है. लोकल 18 से ऋषिकेश के रहने वाले सोमलाल बताते हैं कि उन्हें यहां रहते हुए 48 साल हो चुके हैं. हर साल मानसून का यही हाल देखा है. बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है और कामकाजी लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है.
बारिश शुरू और ऋषिकेश बेहाल…आखिर हर साल क्यों डूब जाता है शहर? लोग बोले- 48 साल से यही हाल
