Profitable Sagwan Farming: उत्तराखंड के तराई और भाबर क्षेत्रों में अब हरा सोना यानी सागौन की खेती किसानों की किस्मत बदल रही है. हल्द्वानी और रामनगर से लेकर तराई के तमाम इलाकों में किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ सागौन के पेड़ लगाकर भविष्य के लिए तगड़ा निवेश कर रहे हैं. दीमक से सुरक्षित और सालों साल चलने वाली इसकी मजबूत लकड़ी की मांग बाजार में इतनी ज्यादा है कि एक पेड़ तैयार होने पर हजारों-लाखों का मुनाफा दे रहा है. जानिए क्यों सागौन की खेती को भविष्य की सबसे सुरक्षित बचत माना जा रहा है और कैसे उत्तराखंड के किसान कृषि-वानिकी मॉडल से अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं.
बंजर जमीन या खेत किनारे लगा दें ये ग्रीन गोल्ड! 15 साल बाद लाखों में बिकेगी एक खेप, गिनते-गिनते थक जाएंगे मुनाफा
