उत्तराखंड में IMD का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, देहरादून-रुद्रप्रयाग समेत इन जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का तांडव!

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी के बीच तबाही का खौफनाक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 28 और 29 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में आसमानी बिजली गिरने, भारी ओलावृष्टि और 60 KM की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की डरावनी चेतावनी है. प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. पहाड़ों में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.