गर्मियों में घूमने का प्लान? चले आइए बागेश्वर की 1800 मीटर ऊंची इस गुफा में, दिल जीत लेंगे यहां के दिलकश नजारे

Spread the love

Gauri Udiar Cave Bageshwar: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में प्रकृति और अध्यात्म का एक ऐसा संगम छिपा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. जिला मुख्यालय से महज 8 किमी दूर गौरी उडियार नाम की एक गुफा है, जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक बनावट और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा के भीतर जाते ही आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास होता है. स्थानीय लोग इसे भगवान शिव और माता पार्वती का घर मानते हैं. अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां सुकून के साथ-साथ रोमांच भी मिले, तो गौरी उडियार आपके लिए बेस्ट है.