भिवानी के गांव बलियाली में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक गांव बलियाली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मृतक उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना का पता लगते ही स्थानीय पुलिस टीम मोके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान करीब 41 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौसे के बेटे की शादी में आया था उत्तराखंड का रहने वाला मृतक राकेश अपनी मौके के लड़के रोहित की शादी में शामिल होने के लिए भिवानी के गांव बलियाली आया हुआ था। रोहित की शादी मंगलवार को थी। बारात राजस्थान गई थी। वहां पर शादी के दौरान कुछ युवकों ने बदतमीजी की थी। हालांकि मामला वहां सुलझ गया था। घर में घुसकर बोला हमला बुधवार को शादी करके वे वापस अपने घर आ गए। इसके बाद बुधवार राकेश व अन्य लोग घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनके घर में घुस आए, जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राकेश व अन्य को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बोले- पुलिस जांच में जुटी भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले का पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। वहीं वीरवार को कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
भिवानी में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:उत्तराखंड से शादी समारोह में आया, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
