MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:स्कॉर्पियो को भी टक्कर मारी; मृतकों में दो बच्चे शामिल, 10 घायल इंदौर रेफर

Spread the love

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में अब तक दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। 13 गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 35 मजदूर सवार थे। धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 10 लोगों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एसपी मयंक अवस्थी ने कहा- पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर के नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। देखें, तस्वीरें…. खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…