Thursday, 2 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली-NCR को मोदी कैबिनेट की सौगात: शिव मूर्ति से DND तक बनेगा नया कॉरिडोर

INT News1 July 2026 at 03:47 pm

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट ने दिल्ली के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. इसके तहत शिव मूर्ति इंटरचेंज से लेकर DND फ्लाईवे तक एक बिल्कुल नया कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 8 किलोमीटर लंबी द्वारका टनल भी शामिल होगी.

प्रोजेक्ट दिल्ली के लिए फायदेमंद होगा साबित : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिल्ली की एक बहुत पुरानी मांग को पूरा करेगा और आने वाले समय में दिल्लीवासियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा.

#WATCH | Delhi: At the Union cabinet briefing, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "The first project is the 2-lane Dwarka tunnel. This will prove to be a huge boon for Delhi. This 8-kms tunnel addresses a long-standing demand… As per the detailed map: starting from the Shiv… pic.twitter.com/CWtmuQ8flY

— ANI (@ANI) July 1, 2026

पर्यावरण का रखा जाएगा खास ख्याल, नीचे से गुजरेगी टनल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा, यह पूरा काम दिल्ली के रिज (Ridge) को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाना चाहिए. टनल का निर्माण इसके नीचे इस तरह से किया जाएगा कि पर्यावरण को जरा भी नुकसान न पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में इसी शर्त और दूरदर्शी प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

कैबिनेट के बड़े फैसले पर एक नजर

प्रोजेक्ट का नाम: 2-लेन द्वारका टनल और नया एलिवेटेड कॉरिडोर.

लंबाई: 8 किलोमीटर लंबी टनल (सुरंग).

रूट मैप: शिव मूर्ति इंटरचेंज-वसंत कुंज -नेल्सन मंडेला मार्ग-बारापुल्ला नाला (एलिवेटेड कॉरिडोर) -DND फ्लाईवे.

प्राथमिकता: दिल्ली के ‘फेफड़े’ कहे जाने वाले ‘रिज’ (Ridge) क्षेत्र को बिना नुकसान पहुंचाए टनल का निर्माण.

क्या है रिज?

दिल्ली का हरा-भरा पहाड़ी इलाका, जो अरावली पर्वत शृंखला का एक हिस्सा है. यह दिल्ली के पर्यावरण के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.