world
पाकिस्तान: क्वेटा में गहराया जल संकट, सिंध पर पानी का हिस्सा रोकने का आरोप
INT News22 July 2026 at 09:52 pm

क्वेटा, 22 जुलाई। पाकिस्तान का क्वेटा शहर इस समय पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। स्थानीय मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में भूजल का स्तर नीचे चला गया है और वॉटर एंड सैनिटेशन एजेंसी (डब्ल्यूएएसए) की तरफ से मिलने वाली सरकारी पानी की सप्लाई कई इलाकों में या तो पूरी तरह बंद हो गई है या बहुत कम कर दी गई है।