समाचार · उत्तर प्रदेश
मुलायम सिंह ने संविधान बचाने के लिए चलवाई थी कारसेवकों पर गोली: बलिया सांसद सनातन पांडेय के बयान से मचा सियासी घमासान

UP Politics: अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश दिया था. उनका यह फैसला संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी था. सनातन पांडेय ने अपने बयान में मुलायम सिंह यादव के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उस समय देश के संविधान और कानून की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए गोली चलवाने का आदेश दिया था. सांसद के इस बयान के बाद 1990 की अयोध्या फायरिंग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
मुलायम के फैसले के समर्थन में उतरे सनातन पांडेय
बलिया सांसद ने स्पष्ट किया कि मुलायम सिंह यादव ने जो फैसला लिया था, वह संविधान की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया था. उनके मुताबिक, किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी संवैधानिक व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित करना है. मुलायम सिंह यादव ने उसी के तहत कार्रवाई की थी.
राम मंदिर आंदोलन की घटना पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा
1990 में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति का संवेदनशील मुद्दा रही है. इस घटना को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच पहले भी कई बार तीखी बयानबाजी हो चुकी है. अब सनातन पांडेय के बयान ने इस राजनीतिक विवाद को फिर हवा दे दी है.
2027 से पहले गरमाने लगा सियासी माहौल
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर आंदोलन और मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल की घटनाएं एक बार फिर राजनीतिक बहस का हिस्सा बन रही हैं. सनातन पांडेय के बयान को सपा की राजनीतिक रणनीति और भाजपा के आरोपों के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है.
यह भी पढ़ें: न आगे इंजन, न पीछे! फिर भी 52 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ती है वंदेभारत, जानें कैसे काम करती है यह अनोखी तकनीक