world
पेइचिंग में दिव्यांगों के लिए बेहतर हो रही बाधा-मुक्त सुविधाएं
INT News2 October 2026 at 07:47 pm

बीजिंग, 2 अक्टूबर। हाल के वर्षों में चीन की राजधानी पेइचिंग में बाधा-मुक्त सुविधाओं के निर्माण और सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए पेइचिंग सरकार ने सड़कों से जुड़ी सुविधाओं में कई सुधार किए हैं। इनमें दृष्टिबाधित लोगों के लिए आवाजाही को आसान बनाना भी शामिल है।