समाचार · मध्य प्रदेश
जगदीश अग्रवाल सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त:उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं
INT News12 August 2026 at 10:11 pm
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष रहे जगदीश अग्रवाल को सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासन की और से देर शाम को आदेश जारी कर दिए गए है। फिलहाल संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और स्थानीय प्रशासन सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों व समन्वय बैठकों की कमान संभाल रहे हैं।मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद अब काम में और तेजी आएगी, शासन और प्रशासन स्तर पर कार्य जल्द हो सकेंगे। जगदीश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के साथ वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।