Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खेत जोतने से मना किया तो ट्रैक्टर चालक को पीटा:मऊगंज के बहेरानानकार गांव में विवाद; युवक का हाथ मरोड़ा, गर्दन और पीठ में आई चोटें

INT News9 November 2026 at 09:02 pm

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहेरानानकार गांव में खेत की जुताई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालक को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की। युवक का बायां हाथ मरोड़ दिया और गर्दन व पीठ में चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मुकेश विश्वकर्मा (24), पिता मुनिराज विश्वकर्मा, ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। वह नीलेश चतुर्वेदी का ट्रैक्टर चलाता है। सोमवार 9 नवंबर को शाम करीब 6 बजे वह शालेन्द्र पाण्डेय के खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर मालिक से बात करने को कहा तो विवाद इसी दौरान कमलेश दुबे वहां पहुंचे और मुकेश से उनका खेत भी जोतने को कहा। मुकेश ने जवाब दिया कि खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर मालिक से बात कर लें। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कमलेश ने मुकेश को ट्रैक्टर से नीचे उतारा और उसके साथ झूमाझटकी करते हुए बायां हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की। दो लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया विवाद शोर सुनकर अरविन्द विश्वकर्मा और नीलेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। दोनों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। घायल मुकेश, नीलेश चतुर्वेदी के साथ नईगढ़ी थाने पहुंचा और मौखिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर चोटों का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।