Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन इलाकों में 30 सितंबर तक बिजली कटौती; रोजाना 5 घंटे बत्ती गुल

INT News23 September 2026 at 10:54 am

Power Cuts in Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 30 सितंबर तक बिजली कटौती रहेगी। एचटी लाइन व एबी केबल बदलने और लॉपिंग-चॉपिंग के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बरेली रोड फीडर के तहत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगल पड़ाव, गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कॉलेज, हिमालय फार्म क्षेत्र आते हैं। वहीं रामपुर रोड फीडर से रामपुर रोड, शीशमहल, हीरा नगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा।25 और 26 सितंबर को इन इलाकों में शटडाउनशुक्रवार 25 और शनिवार 26 सितंबर को बाजार और काठगोदाम रोड फीडर में शटडाउन रहेगा। बाजार फीडर से बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर प्रभावित होंगे। काठगोदाम रोड फीडर के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुखानी क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। बुधवार 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा। आंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नं. 8व 16 और मंगल पड़ाव क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम ग्रामीण के ईई प्रदीप कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है।देर रात अंधेरे में डूबे शहर और गांवहल्द्वानी। सोमवार देर रात अचानक बिजली गुल होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भारी परेशानी में रहे। पिटकुल की ओर से ऊर्जा निगम के बिजलीघरों की सप्लाई बंद किए जाने के कारण करीब दो घंटे तक पूरी बिजली व्यवस्था ठप रही।रात 12 बजे शहरी और ग्रामीण डिवीजनों के सभी 33 केवी सब स्टेशनों की सप्लाई कंट्रोल रोस्टिंग के तहत अचानक बंद कर दी गई। घबराए लोगों ने ऊर्जा निगम के टोल फ्री नंबर व बिजलीघरों में संपर्क किया, पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार, पिटकुल ने इस शटडाउन की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। रात 2 बजे के बाद सप्लाई बहाल हुई। पिटकुल के ईई पंकज आर्या ने बताया कि बिजली उत्पादन प्रभावित होने के कारण यह कंट्रोल रोस्टिंग करनी पड़ी थी।