national
भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ में भी सभी स्कूलों में छुट्टी
INT News25 September 2026 at 11:53 pm

लखनऊ/रायपुर, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन के साथ स्कूलों पर भी पड़ा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।