Saturday, 22 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मुरैना के बंद कैलारस शक्कर कारखाने को शुरू करने के लिए सरकार ने जारी किया ईओआई, 30 साल की लीज पर मिलेगा प्लांट

INT News21 August 2026 at 11:57 pm

मुरैना, 21 अगस्त। मुरैना जिले के बंद पड़े कैलारस शक्कर कारखाने को फिर से शुरू करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। एमएसएमई एवं उद्योग विभाग ने कारखाने के अधिग्रहण, पुनरुद्धार, आधुनिकीकरण और संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है।