world
भारतीयों की सुरक्षा को लेकर ईरान का बड़ा बयान, मुंबई में ईरानी वाणिज्य दूत ने कहा- अमेरिका कर रहा आर्थिक आतंकवाद
INT News22 August 2026 at 12:11 am

मुंबई, 22 अगस्त। ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत सईद रजा मोसायेब मोतलघ ने भारत के साथ चल रहे संपर्क पर कहा कि ईरान भारतीय नागरिकों, खासकर समुद्री क्षेत्र में काम कर रहे नाविकों की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है। उन्होंने युद्ध, वैश्विक व्यापार और ट्रंप प्रशासन के नए प्रतिबंधों को अमेरिका का 'आर्थिक आतंकवाद' करार दिया और कहा कि 47 साल से दबाव झेल रहा ईरान इस दौर से भी निकल जाएगा। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप के बयानों को भ्रमित मानसिकता बताया।