Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव: 7 निगमों में बीजेपी का दबदबा, 6 पर कब्जा; कांग्रेस के खाते में शून्य

INT News23 September 2026 at 12:21 pm

राजस्थान के 309 स्थानीय निकायों में उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसमें 7 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 250 नगर पालिकाएं शामिल थीं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 नगर निगमों में अपने डिप्टी मेयर बनाकर जीत का परचम लहराया,

जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते में ‘शून्य’ सीट आई. इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो गई है, जिससे अब निकायों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सकेगी.

अजमेर बीजेपी और पाली निर्दलीय के खाते में

नगर निगम चुनावों के दौरान अजमेर और पाली में मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा रहा, जहां वोटों की संख्या बराबर रहने के कारण मुकाबला टाई हो गया. स्थिति को स्पष्ट करने के लिए दोनों जगहों पर लॉटरी (टॉस) के जरिए विजेता का चयन किया गया.

लॉटरी प्रक्रिया के तहत अजमेर नगर निगम में बीजेपी के उम्मीदवार की किस्मत चमकी और डिप्टी मेयर का पद बीजेपी के खाते में गया, वहीं पाली में बाजी निर्दलीय उम्मीदवार के हाथ लगी.

नगर परिषद और पालिका चुनाव के नतीजे

नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भी चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं. कुल 47 नगर परिषदों में से बीजेपी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी 15 नगर परिषदों में उपसभापति चुने गए. मंगलवार सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया. नतीजे घोषित होते ही पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई और आचार संहिता हटने से स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक व विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया.

ये भी पढ़ें: School Holiday: 25 से 30 सितंबर तक स्कूलों रहेंगे बंद, कई राज्यों में 3 दिन का लंबा ब्रेक; देखें पूरी लिस्ट