Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

गुमला में फुटबॉल का रोमांच शुरू, 25 टीमें भिड़ेंगी; पहले ही मुकाबले में 4-0 की जीत

INT News25 September 2026 at 08:58 pm

गुमला. गुमला के संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय के जुबली स्टेडियम में दक्षिणी छोटानागपुर 13वें गुरु भक्ति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ. विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आयोजित यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी. इसमें गुमला, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा और खूंटी जिले की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त आइजी वीरेंद्र कुमार टोप्पो, सेवानिवृत्त शिक्षक अंद्रियस कुजूर, अजीता लकड़ा, ताराशंकर मुखर्जी, एल्विस टोप्पो, पीटर मिंज, जीवन किशोर कुजूर और जस्टिन टोप्पो ने किया. एचएम फादर मनोहर खोया ने कहा कि बारिश के बावजूद प्रतियोगिता के मुकाबले कराये गये. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.

संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला-ए ने 4-0 से जीता

लीग मुकाबलों में संत पात्रिक स्कूल गुमला, किशोर नगर नामकुम और संत जेवियर्स स्कूल बुंडू की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया.

संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला-ए ने संत स्तानिसलास हाई स्कूल लोहरदगा को 4-0 से हराया. वहीं संत जेवियर स्कूल डोरंडा ने आरसी मवि को 1-0 से पराजित किया.

संत जोन्स स्कूल रांची ने संत मेरी हाई स्कूल सामटोली को 1-0 से हराया. इसके अलावा संत जेवियर स्कूल डोरंडा ने जनता हाई स्कूल नवाडीह को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.