Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

कोका-कोला का गोदाम बना शराब का ठिकाना, पुलिस ने पकड़ी 1062 लीटर विदेशी शराब की खेप

INT News25 September 2026 at 08:10 pm

Phulwari Sharif Liquor Seizure : फुलवारी शरीफ के गौरीचक थाना क्षेत्र के कुशपर ओपी अंतर्गत सोहगी मोड़ के पास पुलिस ने कोका-कोला के गोदाम से 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान में बने गोदाम में छापेमारी कर शराब का जखीरा पकड़ा.

कोल्ड ड्रिंक के सामान के बीच छिपाकर रखी थी शराब

बताया गया कि मकान को किराये पर लेकर उसमें कोका-कोला और अन्य कोल्ड ड्रिंक का सामान रखा जाता था. इसी की आड़ में गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गयी थी. पुलिस के अनुसार, मकान मालिक को गोदाम में शराब रखे जाने की जानकारी होने की बात सामने नहीं आयी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

कुशपर ओपी प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोदाम में छापेमारी की. इस दौरान 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. गोदाम में कोल्ड ड्रिंक का सामान भी रखा हुआ था.

शराब के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है. शराब गोदाम तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस शराब की खेप पहुंचाने वाले लोगों के साथ-साथ पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.