world
भारत-दुबई ने पर्यटन और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की
INT News28 September 2026 at 05:54 pm

दुबई, 28 सितंबर। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत (कॉन्सल जनरल), विष्णु वर्धन रेड्डी ने सोमवार को दुबई के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म के डायरेक्टर जनरल, हेलाल सईद अल मरी से शिष्टाचार भेंट की और दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।