Tuesday, 29 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss Highlights: गुल्लू के हाथ लगी स्पेशल पावर, नॉमिनेशन में दोस्ती की बलि, आम्रपाली-उदिति ने खोले डेटिंग के राज

INT News28 September 2026 at 11:22 pm

Bigg Boss 20 Highlights: बिग बॉस 20 के घर में चौथा हफ्ता शुरू होते ही एक बार फिर रिश्तों और दोस्ती का इम्तिहान शुरू हो गया है. नए एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों के लिए ऐसा नॉमिनेशन टास्क रखा, जिसमें किसी एक सदस्य को बचाने का फैसला खुद कंटेस्टेंट्स को करना था. इतना ही नहीं, अगर जोड़ी में शामिल दोनों सदस्य किसी फैसले पर सहमत नहीं होते, तो दोनों के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली थी. इसके साथ ही गुल्लू यानी कुशाल तंवर को मिली स्पेशल पावर ने भी घर का गेम बदलने का काम किया.

गुल्लू को मिली स्पेशल पावर

एपिसोड की शुरुआत में ही बिग बॉस ने गुल्लू को एक खास पावर दी. इस पावर के जरिए उन्हें ऐसे दो कंटेस्टेंट्स चुनने का मौका मिला, जिन्होंने अपनी एक लाइफ खो दी है. यानी गुल्लू के फैसले का सीधा असर घर के गेम पर पड़ सकता था.

#Gullu ke haath hai jeevandaan ka power! Ab kaun regain karega apni life?

Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #biggbossonjiohotstar pic.twitter.com/F2LDdTwOPp

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 27, 2026

">

गुल्लू के सामने कई नामों के विकल्प थे और अब सभी की नजर इस बात पर थी कि वह किन दो सदस्यों को चुनते हैं. गुल्लू ने उदिति- कनिका को चूज किया और उन्हें बिग बॉस से 80 प्रतिशत राशन मिला.

नॉमिनेशन टास्क ने बढ़ाई टेंशन

इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों के लिए नॉमिनेशन का नया और दिलचस्प टास्क रखा. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में एक्टिविटी एरिया में बुलाया. दोनों सदस्यों को आपस में बातचीत करके तय करना था कि उनमें से कौन सुरक्षित रहेगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा.

Do contenders aur sirf ek ko milegi safety! Aaj ghar mein hoga double drama!

Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/BAwwQToUCc

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 28, 2026

">

इस टास्क की सबसे बड़ी शर्त यही थी कि फैसला आपसी सहमति से होना चाहिए. दोनों कंटेस्टेंट्स के पास अपना फैसला लेने के लिए सिर्फ 10 मिनट थे.

View on Instagram

अगर इस समय के अंदर दोनों किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते, तो दोनों ही सदस्य नॉमिनेट हो जाते. घर में इस बार आम्रपाली, उदिति, रीति, काजी, माही, स्काउट, अमन, कनिका, लव और यंग डीएसए हैं

आम्रपा ली और निरहुआ के रिश्ते पर चर्चा

बिग बॉस के नए एपिसोड में मैरी कॉम ने अपनी लव स्टोरी शेयर की, जबकि काजी ने अरिश्फा को गाना सीखने के गुर बताए. वहीं, आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ अपने रिश्ते को लेकर उठ रही अफवाहों पर बात की. उन्होंने बताया कि लोगों को लगता है कि वे दोनों डेट कर रहे हैं. निरहुआ अक्सर उन्हें घर बसाने की सलाह देते हैं, लेकिन आम्रपाली का मानना है कि शादी का फैसला लेना इतना आसान नहीं है और किसी से भी यूं ही शादी नहीं की जा सकती.

ये भी पढ़ें: क्या निरहुआ को डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का राज

उदिति का ब्रेकअप और घर की गपशप

उदिति ने करण वाही के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की और कहा कि उनके रिश्ते का टूटना एक सही फैसला था. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पालतू जानवर को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे. इसी बीच, आसिफ ने यंग से इस बात की शिकायत की कि आम्रपाली और लव हमेशा एक ही तरह के विषयों पर चर्चा करते हैं और उनके पास बात करने के लिए कोई नया मुद्दा नहीं होता.

घर में बदल सकते हैं समीकरण

इस पूरे टास्क का असर आने वाले दिनों में घर की दोस्तियों और ग्रुप्स पर भी दिखाई दे सकता है. बिग बॉस के घर में अब तक कई रिश्ते बनते और बदलते नजर आए हैं. ऐसे में जब सवाल सीधे नॉमिनेशन का हो, तो मजबूत दोस्ती भी मुश्किल फैसले के सामने कमजोर पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: घरवालों को सलमान ने दिखाया आईना, ईशा रिखी का गेम ओवर,मजेदार टास्क में दिखा फुल ड्रामा