Thursday, 23 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अमरेली में एशियाई शेरों की सुरक्षा के लिए देश का पहला लॉयन अंडरपास तैयार, रेल हादसों में आएगी कमी

INT News22 July 2026 at 11:29 pm

अमरेली, 22 जुलाई। गुजरात के अमरेली जिले में एशियाई शेरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए देश का पहला लॉयन अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण और रेल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पश्चिम रेलवे और गुजरात वन विभाग की संयुक्त पहल से तैयार इस अंडरपास का उद्देश्य शेरों और अन्य वन्यजीवों को रेलवे ट्रैक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं से बचाना है।