Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

पीओके हिंसा: जेएएसी की मांग, 'पाकिस्तानी बल तुरंत अपनी कार्रवाई को दे विराम'

INT News9 November 2026 at 11:12 am

इस्लामाबाद, 9 नवंबर। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आम नागरिकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे देखते हुए 'जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी' (जेएएसी) ने पाकिस्तानी अधिकारियों से मांग की है कि वो मासूम लोगों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तुरंत बंद करें, बल का "गैर-जरूरी" इस्तेमाल रोकें और आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाली सभी हरकतों पर विराम लगाएं।