समाचार · बिहार
बिहार में टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर के 787 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Bihar BTSC Recruitment 2026 : बिहार के सरकारी विभाग में पशु चिकित्सा सेवा से जुड़ने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर यानी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के 787 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 27/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2026 तक आयोग के ऑफिशियल पोर्टल btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये तय की गई है.
सैलरी कितनी मिलेगी?
Touring Veterinary Officer पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-9 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें वेतनमान 53,100 से 1,67,800 रूपये तक है. इसके अलावा बिहार सरकार के नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी मिलेंगे.
कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई योग्यता होनी जरूरी है.
शैक्षणिक योग्यता: भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (VCI) से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से बीवीएससी (BVSc) या बीवीएससी एंड एएच (BVSc & AH) की डिग्री होनी चाहिए.
काउंसिल रजिस्ट्रेशन: अभ्यर्थी का बिहार वेटरनरी काउंसिल में स्थायी रूप से निबंधित होना अनिवार्य है.
उम्र सीमा (1 अगस्त 2026 के आधार पर): न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तय है. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष रखी गई है.
आरक्षण में छूट: बिहार सरकार के नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.
BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 Official Notification
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग के ऑफिशियल पोर्टल btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे विज्ञापन संख्या '27/2026 Touring Veterinary Officer' लिंक पर क्लिक करें.
पोर्टल पर अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी जनरेट करें.
फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी, बीवीएससी डिग्री और काउंसिल रजिस्ट्रेशन की डिटेल दर्ज करें.
अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
अब आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
भविष्य के लिए फाइनल प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 Apply Online
ये भी पढ़ें: बिहार-UP के पुरुषों को नौकरी नहीं देंगे! बेंगलुरु की कंपनी के फैसले पर क्यों छिड़ी बहस, जानें पूरा मामला