समाचार · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित
INT News2 September 2026 at 11:49 pm

मुंबई, 2 सितंबर। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और संचालन संबंधी कई गंभीर खामियां पाए जाने के बाद मुंबई स्थित ईटक्लब ब्रांड्स के एक आउटलेट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।