national · मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने रीवा बस हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया
INT News2 September 2026 at 11:50 pm

भोपाल/रीवा, 2 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। इस हादसे में एक नेशनल हाईवे पर यात्री बस और बल्कर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।