Thursday, 2 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

IND vs ENG: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11

INT News1 July 2026 at 09:47 pm

IND vs ENG 1st T20Is: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले में भी 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. वैभव को डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि बतौर कप्तान यह मेरी दूसरी सीरीज है और हम काफी उत्साहित हैं. ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा है, आयरलैंड सीरीज अब बीत चुका है. हमने इंग्लैंड की टीम को लेकर स्टडी की है. इस पिच पर घास मौजूद है, यह भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते कि पिच कैसा खेलेगी लेकिन इस मुक़ाबले को लेकर उत्साहित है. हम तीन स्पिनर और दो तेज़ गेंदबाज़ के साथ जा रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है.