national · उत्तर प्रदेश
पुलिस बल का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार: माता प्रसाद पांडे
INT News22 July 2026 at 11:34 pm

लखनऊ, 22 जुलाई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही, उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चंदा प्रकरण, मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर एक्शन और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है और शिक्षा संस्थानों के खिलाफ बुलडोजर नीति अपना रही है।