Friday, 17 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर के कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी:187 करोड़ की चीनी सप्लाई करने का आरोपियों ने दिया झांसा, कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज

INT News16 July 2026 at 11:55 pm

राजधानी रायपुर के कारोबारी से 1.87 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुणे की एक कंपनी और उसके प्रतिनिधियों ने 500 टन चीनी सप्लाई करने का झांसा देकर कारोबारी से करोड़ों रुपए एडवांस में ले लिए, लेकिन तय समय पर माल नहीं भेजा। शिकायत के आधार पर खमतराई थाना पुलिस ने कंपनी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कारोबारी का नाम राजेश अग्रवाल बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खमतराई पुलिस के मुताबिक श्रीनगर रोड स्थित सिंघल प्रोविजन स्टोर्स के संचालक राजेश अग्रवाल लंबे समय से थोक शक्कर का कारोबार करते हैं। फरवरी 2025 में उनकी पहचान खुद को नाथबाबा एग्रो ट्रेड हब प्राइवेट लिमिटेड, पुणे का प्रतिनिधि बताने वाले राजीव मोरे से हुई। शुरुआत में कारोबारी ने 35 टन और फिर 70 टन चीनी का ऑर्डर दिया। कंपनी ने दोनों बार समय पर सप्लाई कर दी, जिससे कारोबारी का भरोसा जीत लिया। इसके बाद 17 फरवरी 2025 को करीब 500 टन चीनी की सप्लाई का बड़ा सौदा हुआ। कंपनी ने दावा किया कि उसके पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और एडवांस भुगतान मिलते ही माल रवाना कर दिया जाएगा। भरोसे में आकर कारोबारी ने 17 से 21 फरवरी के बीच अलग-अलग आरटीजीएस ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 करोड़ 87 लाख 48 हजार 667 रुपए कंपनी के खाते में जमा कर दिए। रकम मिलने के बाद कंपनी की ओर से जीएसटी टैक्स इनवॉयस और ई-वे बिल भेजे गए। साथ ही दावा किया गया कि चीनी से भरे ट्रक रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी माल नहीं पहुंचा। शक होने पर कारोबारी ने खुद वाहनों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में पता चला कि जिन ट्रकों के नंबर भेजे गए थे, उनमें उनके नाम का कोई माल लोड ही नहीं किया गया था। बाद में उन्हीं वाहनों के नाम पर क्रेडिट नोट जारी कर कागजी औपचारिकता पूरी कर दी गई। आरोपियों ने फोन किया बंद शिकायत में यह भी कहा गया है कि बार-बार मांगने के बावजूद कंपनी ने लारी रसीद (एलआर), ट्रांसपोर्टर का नाम, डिलीवरी प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। बाद में कंपनी के संचालक रफीक बाबा शेख ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर कहा कि राजीव मोरे सिर्फ ब्रोकर था और उसी से संपर्क करें। इसके बाद राजीव मोरे का मोबाइल भी बंद हो गया। इन आरोपियों पर केस दर्ज कारोबारी की शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस ने नाथबाबा एग्रो ट्रेड हब प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रतिनिधि राजीव मोरे और संचालक रफीक बाबा शेख, मिनोज बाबा शेख तथा गजाला शेख के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस बैंक लेनदेन, दस्तावेजों और संबंधित खातों की जांच कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।