Friday, 17 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

NEET-UG 2026: इंदौर के आराध्य की ऑल इंडिया 110वीं रैंक:NTA ने जारी किया रिजल्ट, एमपी में 1.18 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

INT News17 July 2026 at 12:01 am

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर के आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल की। जनरल कैटेगरी में उन्हें 85वीं रैंक मिली है। वे इंदौर के टॉपर भी बने हैं। देशभर में 11.21 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715-715 अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, जबकि 138 अभ्यर्थियों ने 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। मध्यप्रदेश में इस बार NEET-UG के लिए करीब 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए राज्य के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिता बोले- अनुशासन और अभ्यास से पाई सफलता आराध्य के पिता योगी गर्ग ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। 11वीं और 12वीं के दौरान उसने नियमित कोचिंग के साथ लगातार पढ़ाई की। पिछले वर्ष परीक्षा रद्द होने और लंबे समय तक बनी अनिश्चितता के बावजूद उसने तैयारी नहीं छोड़ी। पिछले प्रयास में उसके 700 से अधिक अंक आए थे, जबकि इस बार कठिन प्रश्नपत्र के बावजूद उसने 690 अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि आराध्य सुबह 7:30 बजे से रात 10 बजे तक कोचिंग और पढ़ाई में व्यस्त रहता था। घर लौटने के बाद भी अगले दिन की तैयारी और रणनीति पर चर्चा करता था। अनुशासन और निरंतर अभ्यास उसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहे। आराध्य के पिता योगा एक्स्पर्ट आराध्य के पिता योगा एक्सपर्ट हैं। वे नियमित रूप से उसे मेडिटेशन कराते थे, जिससे पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिली। आराध्य कोचिंग के टॉप मेरिट बैच का हिस्सा था, जहां विशेष तैयारी कराई जाती थी। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग होगी शुरू NEET-UG के नतीजे जारी होने के साथ ही अब MBBS, BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 15% ऑल इंडिया कोटा की काउंसिलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और 85% राज्य कोटा की काउंसिलिंग संबंधित राज्य सरकारें कराएंगी।