national · महाराष्ट्र
छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए : सलमान खान
INT News22 July 2026 at 11:32 pm

मुंबई, 22 जुलाई। अभिनेता सलमान खान ने नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "यह आंदोलन मूल रूप से शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है।" उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।