national · दिल्ली
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के नोटिस पर भाजपा का पलटवार, यासिर जिलानी ने उठाए सवाल
INT News25 September 2026 at 06:21 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की ओर से प्रस्तावित नोटिस और सीजेपी की ओर से दी गई 48 घंटे की चेतावनी को लेकर भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार अलग-अलग मुद्दों के जरिए सरकार और चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे आम जनता के वास्तविक मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी की जमीन की नीलामी में कथित गड़बड़ी के मामले में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के नाम आने को लेकर ईडी के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।