Sunday, 2 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

"मैं निराश हो चुका हूं": शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

INT News1 August 2026 at 06:43 pm

पूनावाला ने पीएम मोदी के 31 जुलाई वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों और उनकी माताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बच्चों की बात आई, तो पीएम मोदी ने उन्हें 'शरारती बच्चे' बताकर माफ करने की अपील की.

असली तानाशाही और आपातकाल क्या होता है, यह कांग्रेस से सीखना चाहिए : पूनावाला

शहजाद पूनेवाला ने विपक्ष द्वारा पीएम मोदी को 'तानाशाह' कहे जाने के आरोपों पर करारा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा- असली तानाशाही और आपातकाल क्या होता है, यह कांग्रेस के इतिहास से सीखना चाहिए.

"पीएम मोदी को ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा है. 12 साल हो चुके हैं, वो डिक्टेटर बनने के बदले कल रात को एक वीडियो जारी करते हैं और जिन बच्चों ने गाली दी है उनको, संवैधानिक पदों को, उनकी माताजी को, वो आकर कहते हैं- शरारती बच्चे हैं, माफ कर दीजिए. समाज से कहते हैं, पुलिस से कहते हैं, सबसे कहते हैं- माफ कर दीजिए." - शहजाद पूनावाला

View on Instagram

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज : पूनावाला

पूनावाला ने आरोप लगाया कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मामले दर्ज करा दिए गए. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के दौर का जिक्र करते हुए आपातकाल, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक, और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई का उल्लेख किया.

विपक्षी शासित राज्यों पर सवाल

वीडियो में समाचार पत्रों की कटिंग दिखाते हुए पूनावाला ने आरोप लगाया कि तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे विपक्षी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों, छात्रों और सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाइयां और एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही हैं. पूनेवाला ने असम के 'आसू' (AASU) आंदोलन, गुजरात के 'नवनिर्माण आंदोलन' और 2011-13 के 'अन्ना आंदोलन' का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस काल में हजारों प्रदर्शनकारियों और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी.

एक्स बायो से बीजेपी का नाम हटाते ही शहजाद पूनावाला के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को 'एक्स' पर अपना बायो बदल दिया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी का कोई उल्लेख नहीं किया. इसके बाद यह अटकलें लगने लगीं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पूनावाला या बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अपने बायो में पूनावाला ने लिखा है, ''धर्म -इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा- भारतीय, लेखक: जीएसटी की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आजीवन अनुयायी.''

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- 'मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं'

ये भी पढ़ें: Video : पीएम मोदी के 'माफ करने' वाले बयान पर दीपके ने कसा तंज, तो यूजर बोले- तू निकल इधर से

ये भी पढ़ें: Video : बोले सांसद वी शिवदासन- मोदी बन गए हैं इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री, भाग रहे हैं जिम्मेदारियों से