Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

WATCH VIDEO: एक करोड़ रुपये दो, वरना गोली मार देंगे... धनबाद CO को व्हाट्सऐप पर धमकी; मामला दर्ज

INT News25 September 2026 at 02:55 pm

धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

14 सितंबर की शाम भेजा गया धमकी भरा संदेश

अंचलाधिकारी की शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया. संदेश में एक करोड़ रुपये देने की मांग की गयी. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी.

बताया गया है कि धमकी देने वाले ने कथित तौर पर रुपये जमा करने के लिए एसबीआई की राजगंज शाखा के एक बैंक खाते की जानकारी भी भेजी. अंचलाधिकारी ने शिकायत में धमकी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में किए जाने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: झरिया में पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधि, नल-जल योजना लागू करने की मांग

व्हाट्सऐप संदेश की प्रति पुलिस को सौंपी

अंचलाधिकारी ने धमकी से संबंधित व्हाट्सऐप संदेश की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध करायी है. शिकायत मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस धमकी देने में इस्तेमाल किये गये मोबाइल नंबर और बताए गये बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे कौन लोग हैं और एक करोड़ रुपये की मांग क्यों की गयी.