national · हरियाणा
अनशन खत्म होते ही पीएम मोदी की सोनम वांगचुक से खास अपील, जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा, "मैं सोनम जी से गुजारिश करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपना रूटीन फॉलो करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस पा लें." पीएम ने आगे लिखा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी हेल्दी रहें."
जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और वांगचुक का अनशन खत्म कराया
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार देर रात सोनम वांगचुक से मिलने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे. दोनों मंत्रियों ने वांगचुक को सरकार की ओर से आश्वासन दिया. नड्डा ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में उन्हें सरकार का भरोसा दिलाते हुए कहा, "सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई, 2026 को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ मामले दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है."
नीट पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले छात्रों को मुआवजा देने का निर्णय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही संसद में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराने का आश्वासन दे चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल के नीट प्रश्नपत्र लीक प्रकरणों से जुड़े आत्महत्या के पीड़ितों के परिजनों को उपयुक्त मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है.
वांगचुक ने एक्स पर तस्वीर शेयर कर अनशन समाप्त करने की जानकारी दी
वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में 26 दिन बाद मैंने अपना अनशन समाप्त किया." वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि विभिन्न शर्तों पर लंबी और गंभीर वार्ताओं के उपरांत तथा देश में संभावित हिंसा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया.
ये भी पढ़ें: छात्र आंदोलन के बीच एक्शन मोड में केंद्र सरकार: विनीत जोशी की शिक्षा विभाग से छुट्टी
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर आया अभिजीत दीपके का बयान, कर दिया ये ऐलान
ये भी पढ़ें: छात्रों के नाम PM मोदी का वीडियो संदेश, कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट में उठाएंगे और कड़े कदम
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने समाप्त कराया अनशन