Tuesday, 29 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Parvesh Verma Slap Row: अरविंद केजरीवाल बोले- ‘देश किसी के पिताजी की जागीर नहीं’

INT News28 September 2026 at 07:41 pm

Parvesh Verma Slap Row : अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क का निरीक्षण करने के दौरान साहेब सिंह नाम के एक युवक को थप्पड़ मारा. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस तरह थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि देश किसी एक व्यक्ति या परिवार की जागीर नहीं है. यह 140 करोड़ लोगों का देश है. उन्होंने कहा कि जनता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए और हर नागरिक के सम्मान का ध्यान रखना जरूरी है.

केजरीवाल ने कहा, ‘’रविवार (27 सितंबर) को जब मंत्री जी प्रवेश वर्मा सड़क का मुआयना करने आए तो उन्होंने साहेब सिंह नाम के एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. मैं कहना चाहता हूं कि ये तुम्हारे पिताजी का देश नहीं है. इस तरह से आप लोगों को थप्पड़ नहीं मार सकते. प्रवेश वर्मा कहते हैं कि मैं मोदी का खास हूं. आप मोदी के खास होंगे लेकिन ये देश 140 करोड़ लोगों का है. मोदी जी 12 बजे उठकर रील बनाते हैं. भजन क्लबिंग में जाते हैं. कहते हैं कि मैं जेनजी के साथ रिश्ता बनाता हूं. जेनजी को थप्पड़ मारते हो और कहते हो कि जेनजी से रिश्ता बनाएंगे. इसलिए तो जेनजी आपसे इतना नाराज हैं.’’

ये भी पढ़ें: Watch Video: मंत्री प्रवेश वर्मा ने खोया आपा, कैमरा चला रहे शख्स को जड़ा थप्पड़

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारते दिखे प्रवेश वर्मा

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था. सामने आए वीडियो में प्रवेश वर्मा युवक को वीडियो बनाने से रोकते और उसका मोबाइल नीचे करते दिख रहे हैं. इसके बाद वह युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारते नजर आते हैं. वीडियो में आगे युवक और मंत्री के बीच बहस और हाथापाई होती दिखती है. तभी एक सुरक्षा गार्ड दोनों के बीच आकर उन्हें अलग करता है.