world
उत्तर कोरिया ने जापानी नेताओं के यासुकुनी दौरे पर कहा, 'ये द्वीपीय देश में तबाही का तूफान लाएगा'
INT News24 August 2026 at 01:59 pm

सोल, 24 अगस्त। उत्तर कोरिया ने जापानी नेताओं और सांसदों के विवादित यासुकुनी युद्ध स्मारक दौरे और वहां धार्मिक चढ़ावे भेजने की कड़ी निंदा करते हुए इसे “नियो-मिलिटेरिज्म फ्रेंजी” (नए सैन्यवाद का उन्माद) करार दिया है। प्योंगयांग के मुताबिक रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी का दौरा द्वीपीय देश में तबाही का तूफान लेकर आएगा।