Tuesday, 25 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

रनिया में हाथियों का आतंक जारी, 10 हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल

INT News24 August 2026 at 11:03 pm

रनिया : रनिया प्रखंड के ग्रामीण और जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात बोंगतेल गांव में करीब 10 हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. रात में हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण क्षेत्र में लगातार फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गयी है. पीड़ित किसानों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त फसल का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और फसल व जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की है.