world
ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप
INT News9 November 2026 at 10:50 am

वाशिंगटन, 9 नवंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की हालिया टिप्पणियों को कई लोगों ने पसंद नहीं किया। वेंस ने पिछले सप्ताह हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पोस्ट किया था। उन्होंने शिकस्त के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था।