Friday, 17 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पुरी रथ यात्रा 2026 : बारिश के बावजूद 8 से 9 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

INT News16 July 2026 at 11:38 pm

पुरी, 16 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध 'पुरी रथ यात्रा- 2026' गुरुवार को भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धा, भक्ति और व्यापक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, महाप्रभु बलभद्र, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन की रथ यात्रा में ओडिशा सहित देश और विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।