sports
एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर स्क्वैश: तन्वी, सेंथिलकुमार खिताब की राह पर
INT News2 July 2026 at 09:59 pm

मुंबई, 2 जुलाई। पुरुषों में टॉप सीड भारतीय खिलाड़ी वी. सेंथिलकुमार और महिलाओं में तीसरी सीड तन्वी खन्ना ने गुरुवार को मुंबई में जुहू विले पार्ले जिमखाना क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे यूएसडी 15,000 एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में अपने क्वार्टर फाइनल में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल की।