Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की बात, यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दिया जोर

INT News9 November 2026 at 07:40 pm

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है.

दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों पर सहमति जताई.

रूस ने यूक्रेन में बचावकर्मियों पर ड्रोन से किया हमला

रूस ने रविवार को दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में बचाव अभियान में जुटे आपातकालीन कर्मचारियों को ड्रोन से निशाना बनाया. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन हमला एक पूर्व स्कूल की इमारत और उसके पास बने आश्रय स्थल पर किया गया. इन दोनों जगहों पर इससे पहले भी रूसी सेना ने गाइडेड बम गिराए थे. उस समय वहां स्थानीय लोग मानवीय सहायता मिलने का इंतजार कर रहे थे.

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि रविवार के ड्रोन हमले में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि, बचाव अभियान में इस्तेमाल किए जा रहे विशेष उपकरणों को नुकसान पहुंचा है.

इससे पहले सोमवार को जापोरिज्जिया क्षेत्र के अग्रिम मोर्चे के पास स्थित कोमिशुवाखा गांव पर रूसी हमले में कम से कम 55 लोगों की मौत हुई थी. यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी (HUR) के मुताबिक, करीब 50 लोग अब भी लापता हैं. बरामद किए गए कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है. इसके लिए डीएनए जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने चीनी जासूस से अफेयर की बात कबूली, पत्नी से मांगी माफी; कंपनी ने शुरू की जांच